featured देश राज्य

कर्नाटक में सियासी ‘तूफान’ के साथ राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ का भी खतरा

tufan 2 1 कर्नाटक में सियासी 'तूफान' के साथ राज्यों में चक्रवाती तूफान 'सागर' का भी खतरा

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कर्नाटक में सियासी ‘तूफान’ मचा हुआ है वहीं राज्य में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ का भी खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले सियासी ड्रामा जारी है। मौसम विभाग ने बीते शनिवार को एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘सागर’ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और उसके आसपास के इलाके, पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान की संभावना है। विभाग ने चक्रवात ‘सागर’ को लेकर भी 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

tufan 2 1 कर्नाटक में सियासी 'तूफान' के साथ राज्यों में चक्रवाती तूफान 'सागर' का भी खतरा

चक्रवात ‘सागर’ को लेकर 6 राज्यों में अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अदन की खाड़ी में समुद्री चक्रवात ‘सागर’ लगातार मजबूत हो रहा है और यह भारत के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। हालांकि इससे गुजरात का तटीय हिस्सा ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।

समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना

चक्रवाती तूफान के दौरान 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना है। चक्रवाती तूफान यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।

और मजबूत होगा तूफान

मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवात अगले 48 घंटे में और मजबूत होगा और दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। अगले 24 घंटे में इसकी चपेट में अदन की खाड़ी के अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर और पश्चिम मध्य अरब सागर के आसपास के क्षेत्र आ सकते हैं।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

साथ ही समुद्र में चलने वाले जहाजों से कहा गया है कि वह या तो अपना रास्ता बदल लें या फिर बंदरगाहों पर तूफान के थमने का इंतजार करें। चक्रवात सागर के कमजोर पड़ने तक मछुआरों से कहा गया है कि वह समुद्र में मछली पकड़ने के लिए ना जाएं। अरब सागर से खाड़ी देश जाने वाले जहाजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गुजरात के तटीय इलाकों पर रुक जाएं।

Related posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मनरेगा के लिए 40,000 करोड़ रुपये का एलान

Shubham Gupta

Uttar Pradesh News: विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू

Neetu Rajbhar

UP News: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से मोना मिश्रा ने की मुलाकात, सचिन पायलट पर बोला हमला

Rahul