Breaking News featured देश

देश के 44 जिलों में खत्म हुआ नक्सलवाद,गृह मंत्रालय ने जारी किए आकड़े

10 55 040586436home ministry ll देश के 44 जिलों में खत्म हुआ नक्सलवाद,गृह मंत्रालय ने जारी किए आकड़े

नई दिल्ली। नक्सली समस्या को लेकर गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि देश में नक्सली समस्या से निपटने में सेना ने कामयाबी हासिल की है। मंत्रालय ने कहा है कि देश के 44 नक्सल प्रभावित जिले नक्सली समस्या से मुक्त हो गए हैं वहां पर नक्सल पूर्णता खत्म हो गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों में कहा गया है कि उसकी नीतियों और सेना की कुशलता के कारण 11 राज्यों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की संख्या 126 से घटकर 90 रह गई है। इसके अलावा अत्याधिक प्रभावित जिलों की संख्या भी 36 से कम होकर 30 हो गई है।10 55 040586436home ministry ll देश के 44 जिलों में खत्म हुआ नक्सलवाद,गृह मंत्रालय ने जारी किए आकड़े

मंत्रालय ने ये भी दावा किया है कि नक्सल प्रभावित जिलों का नए सिरे से सर्वे किया गया है। यह वगीर्करण देश में नक्सल समस्या की वास्तविक तस्वीर पेश करता है। सरकार का कहना है कि उसने देश में नक्सल समस्या से निपटने के लिए वर्ष 2015 में’राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना शुरू की थी। इस बहुस्तरीय रणनीति में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी उपायों के साथ-साथ विकास परियोजनाओं पर पूरा जोर दिया गया है। जहां इसमें हिंसा को कतई बदार्श्त नहीं करने की बात कही गया है वहीं दूर दराज के क्षेत्रों तक विकास का फायदा पहुंचाने और वहां रहने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोडने पर ध्यान दिया गया है।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी में गिरावट

Rahul

क्या चीन के चक्रव्यूह में फंस जाएगा भारत?

Mamta Gautam

Aaj Ka Panchang: 21 मई 2022 का पंचांग, जानिए शनिवार का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Rahul