पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत ने दिया धोखा : प्रकाश सिंह बादल

prakash singh badal नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत ने दिया धोखा : प्रकाश सिंह बादल

फरीदकोट। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत बादल ने शिअद आैर गठबंधन को धोखा दिया। पार्टी ने इन दोनों को बहुत कुछ दिया, लेकिन दोनों ने पद के लालच में पार्टी बदल ली। इसी तरह मनप्रीत ने भी यही किया।

prakash singh badal नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत ने दिया धोखा : प्रकाश सिंह बादल

फरीदकोट में पूर्व कृषि मंत्री गुरदेव सिंह बादल के निधन पर परिवार के साथ दुख साझा करने आए बादल ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही। गुरदेव बादल शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता रहे हैं और प्रकाश सिंह बादल के बेहद नजदीकी माने जाते थे। बादल ने स्वर्गीय गुरदेव बादल के बेटे सूबा सिंह बादल और उनके बाकी पारिवारिक सदस्योंं से दुख सांझा किया।

उन्होंने कहा के गुरदेव बादल उनके व पार्टी के वफादार सिपाही थे। उन्होंने अपनी सारी उम्र शिरोमणि अकाली दल की सेवा में लगा दी। आजकल तो ओहदों के लालच में नेता कब पार्टी बदल लें इसका कुछ अता पता नहीं होता। सिद्धू को भाजपा ने बहुत कुछ दिया पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। ऐसे ही मनप्रीत बादल हमारी सरकार में वित्त मंत्री रहे पर उन्होंने भी पार्टी बदल ली। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहले अकाली दल में थे, लेकिन चुनाव में टिकट न मिलने कारण उन्‍होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वादे तो कई किए हैं जैसे राज्य नशों से मुक्त होगा, हर परिवार को नौकरी दी जाएगी, किसानों का कर्ज माफ होगा। अब देखते है कि कैप्टन अपने वादों पर कितना खरे उतरते हैं ये देखना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, परबंस सिंह बंटी रोमणा, नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ,जोगेन्द्र सिंह बराड़ एडवोकेट, मक्खन सिंह नंगल, गुरतेज सिंह गिल आदि भी मौजूद थे।

Related posts

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है, वोटर्स में जबरदस्त उत्साह

Trinath Mishra

कांग्रेस प्रत्याशी काफिले में धमाका, तीन की मौत, कई घायल

Rahul srivastava

पाकिस्तान दौरे को लेकर सिद्धू ने दी सफाई कहा राजनीतिक नहीं था पाकिस्तान का दौरा

mahesh yadav