featured देश

सीएम केजरीवाल को जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आज वो अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों के राजनेता, उनके समर्थक व दिल्लीवासी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर केजरीवाल के लिए बधाइयों का अंबार लग गया है। कुछ देर पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। जिसमे पीएम मोदी ने लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की है।

नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी केजरीवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है और उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की ईश्वर से कामना भी की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट कर धन्यवाद भी दिया है।

ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने की अपील की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वह अगर उन्हें जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं तो वह जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर दान करें। इसके साथ ही उन्होंने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि कोरोना महामारी के इस कठिन वक्त में अपने-अपने गांव और इलाकों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने की जिम्मेदारी लें और लोगों की जान बचाएं। जो लोग दान कर सकते हैं, वो ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीमीटर दान करें।

केजरीवाल सादगी से मनाएंगे जन्मदिन

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज 52वां जन्मदिन है। केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल और माता का नाम गीता देवी है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल है। केजरीवाल ने आज अपना जन्मदिन सादगी से मनाने का फैसला किया है।

Related posts

अल्मोड़ा : गोवर्धन पूजा के दिन खेला गया पाषाण युद्ध, जानें पाषाण युद्ध प्रथा के बारे में

Neetu Rajbhar

पाकिस्तान में हुए विमान हादसे के वो अंतिम पल जो रिकॉर्ड हो गये, जानिए पायलट ने बचने के लिए क्या-क्या किया..

Mamta Gautam

एक बार तो चलो महाकाल की नगरी उज्जैन

mohini kushwaha