आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। इसी मौके पर उनके साथी खिलाड़ी और क्रिकेट व अन्य क्षेत्र के बड़े दिग्गजों उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार लम्हे दिए हैं। हालांकि वह करीब पिछले एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाई होई हैं लेकिन उनके फैंस के लिए अब शनकीनृफ ऐभी वो कैप्टन कूल हैं।
धोनी ने सौरभ गांगुली की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चिट्ट गांव में पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनी, लेकिन माही इस वनडे मैच में 0 रन बनाकर रन आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस बीच धोनी ने 15,000 से ज्यादा रन और साथ ही में 16 शतक भी लगाए हैं। अपने करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक स्कोर 183 धोनी का ही है।
महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के मौके पर काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है ।
Happy b'day Mahi bhai. Wish you good health and happiness always. God bless you 🙏😃 pic.twitter.com/i9zR4Zb5A3
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2020
Wishing you a very #HappyBirthday Mahi bhai!! @msdhoni
Have a great quarantine birthday! Thank you for being a great mentor all these years. 🎂Wishing the best for you on this special occasion! pic.twitter.com/7PItnRicWn
— Ishant Sharma (@ImIshant) July 7, 2020
Happy Birthday Youngster! Have an absolute blast Legend 🙏 #mahendrasinghdhoni #MSDhonibirthday #HBDDhoni #Dhoni pic.twitter.com/B4lzLbPAdt
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 7, 2020