Breaking News featured देश यूपी राज्य हेल्थ

50 से अधिक आठ लाख बुजुर्गो को लगेगा कोरोना टिका

pjimage 50 से अधिक आठ लाख बुजुर्गो को लगेगा कोरोना टिका
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बना रहे मैक्रोप्लान

स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर के बाद अब तीसरे फेज में बुजुर्गों का टीकाकरण होगा।स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी है। अफसरों के मुताबिक इस चरण में आठ लाख के करीब वो बुजुर्ग शामिल होंगे जिनकी उम्र 50 से अधिक है। वही इसके लिए एक मैक्रोप्लान भी तैयार किया जा रहा है। फिलहाल अभी ये तय नही हुआ है कि किस आईडी प्रूफ से वैक्सीन लगेगी।

मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. संजय भटनागर ने बताया-

दूसरे चरण में करीब 44 हजार फ्रंटलाइन वॉकर्स को कोरोना टिका लगेगा। वही तीसरे चरण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इसमें 50 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों, और गम्भीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंदों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभागों की तरफ से एक मैक्रोप्लान बनाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस चरण में पहले से दस गुना लोगो को कोरोना का टिका लगाया जाएगा। यानि कि करीब आठ लाख लोग कोरोना की वैक्सीन लगेगी। वही उन्होंने बताया कि तीसरे चरण को लेकर शहर में केंद्र को बढ़ाए जाएग। इसके साथ ही बूथों की संख्या भी बढ़ाने की योजना है। वही जरूरत पड़ने पर वार्डो के हिसाब से बूथ बनाए जा सकते है। साथ ही अभी यह तय नहीं हुआ है कि पोर्टल पर नाम किस आईडी प्रूफ के आधार पर दर्ज होंगे। इसकी गाइडलाइंस भारत सरकार बना रहा है। उसके दिशा निर्देश पर काम किया जाएगा।

Related posts

दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के लिए आज का दिन रहेगा शुभकारी

Aditya Mishra

चोरों तरफ से घिरे चीन ने आखिरकार खोला मुंह “वाइट पेपर” जारी 

Mamta Gautam

किसान आंदोलन: गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों की रिहर्सल, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Aman Sharma