Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

रेप की कोशिश के बाद नाबालिग लड़की को छत से फेंका , दोनों आरोपी फरार

0 रेप की कोशिश के बाद नाबालिग लड़की को छत से फेंका , दोनों आरोपी फरार

पीलीभीत – आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रेप जैसे घिनोने और शर्मनाक अपराध को अंजाम देने में असफल होने के बाद वे सभी सीमाये पार कर जाते है और अन्य किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ,यूपी के पीलीभीत जिले से। यहाँ 16 साल की एक लड़की को उसके 2 पड़ोसियों द्वारा रेप करने के प्रयास में असफल होने पर पर छत से धक्का दे दिया गया। हलाकि लड़की की मौत नहीं हुई लेकिन लड़की को कई फ्रैक्चर हुए हैं और आंतरिक चोटें भी आईं है।

पिता ने पीलीभीत पुलिस से की शिकायत –
इस शर्मनाक और दर्दनाक घटना के बाद लड़की के पिता ने पीलीभीत पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है ,जब वो दोनों लड़के रेप करने के नापाक इरादों से घर में दाखिल हुए तो लड़की घर में ही थी, इसी दौरान आरोपी युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की और उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की। अपना बचाओ करने के लिए लड़की घर की छत की तरफ भागी ,उसके पिता को घर की तरफ आता देख दोनों अपराधियों ने लड़की को छत से फेंक दिया और भाग गए। जब उसे होश आया, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि दोनों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी।

मामले पर क्या बोले एसएचओ हरीश वर्धन सिंह –
बीती शनिवार को पिता द्वारा मामले की शिकायत करने पर एसएचओ हरीश वर्धन सिंह ने कहा कि इस अपराध में दो लोग शामिल थे ,अरविंद और महेंद्र , जो लड़की के पड़ोस में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों उसके साथ रेप करने की कोशिश में लगे थे , एक दिन मौका पाकर वे दोनों जबरन लड़की के घर घुस गए। तथा उसके साथ रेप करने की कोशिश की ,जब लड़की अपने बचाओ में भागकर ,घर की छत पर पहुंची तो लड़की के पापा को घर आता देख उन दोनों ने लड़की को छत से धक्का दे दिया। एसएचओ हरीश वर्धन सिंह ने कहा कि अरविंद और महेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल ये दोनों युवक फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई गयी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related posts

प्रशासन के खिलाफ शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

kumari ashu

नेपाली पीएम को खरीद चुका है चीन, होश उड़ा देने वाले हैं ये खुलासे..

Rozy Ali

लखनऊ:मीडिया टीम से मिलकर दिल्ली रवाना हुए संठगन मंत्री बीएल संतोष

Shailendra Singh