featured देश राज्य

कोरोना ने देश में फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में आए 16 हजार से ज्यादा केस, 138 की मौत

कोरोना

नई दिल्ली: एक समय ऐसा लग रहा था कि देश कोरोना से जंग जीतता दिख रहा है। लेकिन डेढ़ महीने बाद गुरूवार को नए मामलों में भारी उछाल देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 16 हजार 738 मामले दर्ज किए गए हैं। तो वहीं 138 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस बीच 11 हजार 799 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हुए हैं। इससे पहले बुधवार को 13 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए थे।

एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंचे केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमितों का आकंड़ा अब बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 46 हजार 914 पहुंच गया है। तो वहीं कुल 1 लाख 56 हजार 705 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक करोड़ 7 लाख 38 हजार 501 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 51 हजार 708 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना संकट कम होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में लागातार नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। अब प्रदेश में 8 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले मिलने लगे है। पिछले 24 घंटे में 8 हजार 807 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख के पार हो गई है। तो वहीं राज्य में 51 हजार से ज्यादा मौतें के साथ पहले नंबर पर है।

एक करोड़ 26 लाख से ज्यादा को लगा टीका

सरकार ने फैसला किया कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक एक करोड़ 26 लाख 71 हजार 163 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

21 करोड़ से अधिक हुए टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक देश में अब तक 21 करोड़ 38 लाख 29 हजार 658 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 7 लाख 93 हजार 383 लोगों के सैंपल कल लिए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 97.21 रिकवरी रेट है। एक्टिव केस 1,37 फीसदी हैं। तो वहीं 1.42 फीसदी मृत्यु दर है। भारत कोरोना के मामले में दुनिया में 14वें नंबर पर है।

Related posts

पाक सेना प्रमुख बाजवा ने नवीद मुख्तार को सौंपी आईएसआई की कमान

shipra saxena

आरक्षण नहीं तो 2022 में बदल देंगे सरकार – कुंवर सिंह निषाद

Shailendra Singh

कोहरे का कहर बरकरार, अब एनएच-2 पर आपस में ठकराए वाहन, देखें वीडियों

Breaking News