Breaking News featured देश यूपी राज्य

गोरखपुर में सीएम योगी का लगा जनता दरबार, जमकर पहुंचे फरियादी

WhatsApp Image 2021 02 17 at 12.48.23 PM गोरखपुर में सीएम योगी का लगा जनता दरबार, जमकर पहुंचे फरियादी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से गोरखपुर सांसद हुए तब से वे गोरखपुर में अपना जनता दरबार लगाते आ रहे। इसके बाद यही परंपराओं की राजधानी लखनऊ में भी बनी रहे।इस बीच जब वे गोरखपुर जाते हैं। वहां पर उनका जनता दरबार लगाया जाता है। इसी कड़ी में आज गोरखपुर में उनका जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार नया नहीं लेकिन गोरखपुर में आज लगे जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान तमाम फरियादियों की समस्याओं का निवारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कहा कि किसी भी तरह की कोई समस्या लोगों को ना होने पाए। इस दौरान उनके साथ गोरखपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि समस्याओं का निस्तारण तहसील और थाने स्तर पर तेज़ी से करें और उन समस्याओं का निदान तुरंत करें जो जनता से सीधी जुड़ी है। जिससे की जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

महिला ने रोका सीएम योगी आदित्यनाथ का रास्ता

WhatsApp Image 2021 02 17 at 12.48.24 PM गोरखपुर में सीएम योगी का लगा जनता दरबार, जमकर पहुंचे फरियादी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मठ के परिसर से अपने जनता दरबार की तरफ बढ़ रहे थे। इसके पीछे एक महिला के द्वारा उनका रास्ता रोक लिया गया। यह महिला बहुत गरीब घर से थी और उसे घर नहीं मिल रहा था। इस दौरान महिला ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख व तहसील में जाकर कि हर जगह इसके लिए प्रयास किया। लेकिन अभी तक उसकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा तुरंत अधिकारियों से महिला महिला की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला, एक को किया लहूलुहान

bharatkhabar

पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, एसआई और दो सिपाही घायल

Rani Naqvi

अंतरिक्ष में मौजूद चट्टानों और उल्का पिंड को काट देगी ये तलवार, खासियत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे…

Rozy Ali