देश Breaking News featured

त्रिपुरा में TMC को झटका, 400 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

tmc 1 त्रिपुरा में TMC को झटका, 400 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

त्रिपुरा। देश में भाजपा की लहर चल रही है अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि सपा, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों को उत्तर प्रदेश में भाजपा के आगे मुंह के खानी पड़ी। इसी बीच त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। त्रिपुरा में कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति के 65 में से 16 सदस्यों समेत पार्टी के 400 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

tmc 1 त्रिपुरा में TMC को झटका, 400 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शर्त के पार्टी ज्वाइन की है। वार्ता के दौरान भाजपा की तारीफ करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि ये देश का एकमात्र ऐसा दल है जिसने पूर्वोत्तर के विकास और वहां के लोगों को ज्यादा महत्व दिया। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि बीजेपी प्रदेश से तृणमूल कांग्रेस का सफाया करेगी।’

पार्टी का बनाएंगे मजबूत

प्रदेश में भाजपा के लिए स्थिति बेहतर करने के लिए चक्रवर्ती ने कहा कि वो और उनके कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे और पार्टी को मजबूती दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी का समाया करने में सक्षम है।

टीएमसी के इतने ज्यादा कार्य़कर्ताओं का साल 2018 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

Related posts

गणतंत्र दिवस की परेड में 40 आदिवासी बनेंगे खास मेहमान

kumari ashu

राहुल गांधी का तंज, मेरे खिलाफ लिखने पर कार्रवाई हो तो खाली हो जाएंगे चैनल के दफ्तर

bharatkhabar

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर सीएम रावत और प्रदेश अध्यक्ष की अलग-अलग राय

Rani Naqvi