featured देश

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

yamuna nadi दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश के बाद और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर हैं। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। और यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है।

खेतों की ओर बढ़ रहा यमुना का पानी

बता दें कि 205.33 मीटर दिल्ली में खतरे का निशान है। इसके ऊपर नदी बहे तो शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। और जलस्तर बढ़ने की वजह से कल दिल्ली लोहे के पुल को बंद कर दिया गया था। हालांकि खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का पानी अब भी खेतों की ओर बढ़ रहा है। तो निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।

यमुना का जलस्तर 205.17 पहुंचा

कहा जा रहा है कि अगले कुछ घंटे जल स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो DND के आस-पास नोएडा के निचले इलाके और ओखला का कुछ इलाका जलमग्न हो सकता है। लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर आ रहा है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.17 मीटर पर था जो अब खतरे के निशान को पार कर चुका है।

यमुना से सटे क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी

घबराने वाली बात ये है कि दिल्ली में घने बादल छाए हुए हैं, और मौसम विभाग ने यमुना से सटे क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं। अगर हालात गंभीर हुए तो यमुना के किनारे बसे कुछ और इलाकों को खाली कराया जा सकता है।

Related posts

बजट पर सस्पेंस खत्म, आज ही होगा पेश

shipra saxena

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

sushil kumar

पाक उच्चायोग की सैलरी पर ‘नोटबंदी की मार’

Rahul srivastava