featured देश

दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद सुशील कुमार की अनोखी मांग, कहा टीवी लगवा दो…

sushil दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद सुशील कुमार की अनोखी मांग, कहा टीवी लगवा दो...

पहलवान सागर की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने जेल प्रशासन से टीवी की मांग की है। जी हां, सुशील कुमार का कहना है कि वो एक पहलवान हैं और रेस्लिंग के बारे में जानकारी रखना उनके लिए बेहद जरूरी है।

जेल में नहीं लग रहा मन- सुशील

बता दें मिली जानकारी के अनुसार सुशील ने तिहाड़ जेल प्रशासन को खत लिखा है। सुशील ने कहा है कि जेल में उनका मन नहीं लग रहा। अगर उन्हें टीवी मिल जाए तो मन लग जाएगा। साथ ही वो कुश्ती के बारे में अपडेटेड भी रहेंगे। जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

तिहाड़ जेल के डीजी ने दी जानकारी

तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा कि उन्हें सुशील कुमार का अनुरोध पत्र मिला। इसमें उन्होंने टीवी की मांग की है। जिसपर बाद में फैसला लिया जाएगा। बता दें सुशील कुमार पर 23 साल के पहलवान सागर धनखड़ के हत्या का आरोप है। इस सिलसिले में सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। और हाल ही में उन्हें सुरक्षा के लिहाज से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था।

जेल नंबर 2 में है सुशील कुमार

सुशील कुमार को पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। जहां उन्हें जेल नंबर 2 में रखा गया है। उससे पहले सुशील मंडोली जेल में थे। जेल प्रशासन के मुताबिक ये रूटीन प्रक्रिया थी। मगर माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सुशील को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था।

Related posts

भारत के साथ अमेरिका बनाए रखे मजबूत रिश्ते: अटलांटिक काउंसिल

piyush shukla

एलन मस्क होंगे Twitter के मालिक !, सपना हुआ पूरा, ऑफर को बोर्ड की मिली मंजूरी

Rahul

देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धायं-धायं, पुलिस ने अवैध असले के साथ चार को किया गिरफ्तार

Aman Sharma