featured देश

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल

मुंबई
15 जुलाई के बाद से ही मौसम में बदलाव देखे जा रहें है। लगातार भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते कई राज्यों में बरसात के कारण तबाही मची हुई है।
बरसात ने महाराष्ट्र में बढ़ाई चिंता
लगातार हो रही भारी बारिश ने महाराष्ट्र में तबाही मचा रखी है। जिसके चलते कई जगहों पर राहत बचाव कार्य भी जारी है। ताकि समय रहते ही लोगों का रेस्क्यू किया जा सके। मौसम विभाग की माने तो अभी और बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों को गर्मी से मिलेगी राहत 
मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते विभाग द्वारा कुछ जगहों पर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Related posts

काम नहीं होने पर टैक्स नहीं भर पाई कंगना रनौत, सरकार पर लगाया यह आरोप

Shailendra Singh

हाईकोर्ट से केजरीवाल सरकार को झटका, एलजी ही दिल्ली के बिग बॉस

bharatkhabar

Women’s Day 2021: हादसे में दोनों हाथ गंवाए, पर हौसला बरकरार, आपका दिल छू लेगी प्रगति की कहानी    

Shailendra Singh