featured खेल मनोरंजन

आज है ‘किंग कोहली’ Happy Birthday, अनुष्का ने शेयर की फनी फोटो

virat 1 आज है ‘किंग कोहली’ Happy Birthday, अनुष्का ने शेयर की फनी फोटो

 

क्रिकेट के किंग विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़े

देश के पहले वोटर मास्टर श्याम शरण नेगी का निधन, 106 साल में ली अंतिम सांस

 

विराट कोहली के फैंस बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोहली से जुड़ी तमाम कहानियां हैं, लेकिन एक कहानी ऐसी भी है जिसने क्रिकेट के फैंस को रुला दिया था। जिस बल्लेबाज से दुनिया का बड़े से बड़ा गेंदबाज थर-थर कांपता है, वो बल्लेबाज की भी एक दिन परीक्षा थी, जिसमें विराट खरे उतरे थे और आज दुनिया उन्हें “किंग कोहली” कह के बुलाती है।

virat kohli 1640976247 आज है ‘किंग कोहली’ Happy Birthday, अनुष्का ने शेयर की फनी फोटो

 

बात साल 2006, 19 दिसंबर की है। कोहली तब 17 साल के थे। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में दिल्ली और कर्नाटक के बीच घरेलू मैच खेला जा रहा था। पहले दिन का खेल खत्म हो गया था। विराट कोहली 40 रन बनाकर नाबाद थे। उसी दिन विराट को फोन आया कि उनके पिता प्रेम कोहली की तबीयत खराब हो गई है। वह रात को घर निकल गए।

virat kohli आज है ‘किंग कोहली’ Happy Birthday, अनुष्का ने शेयर की फनी फोटो

 

2009 में हुआ टीम इंडिया में चयन

विराट कोहली का 2009 में श्रीलंका दौरा के लिए चुना गया। इसके बाद विराट कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। कोहली आज 477 अंतरराष्ट्रीय मैच में 23, 350 रन बना चुके हैं। कोहली 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्राफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

विराट और अनुष्का

 

इसी बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर विराट की अनसीन फोटोज शेयर करते हुए, एक्ट्रेस ने बेहद प्यारे अंदाज में विराट को जन्मदिन बधाई दी है। सोशल मीडिया पर विराट की ये अनसीन फोटोज बेहद सुर्खियों में हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Related posts

दिल्ली के तीन जेलों में कोरोना विस्फोट, 66 कैदियों और 48 जेल पॉजिटिव

Rahul

आज से शुरु होगा संसद का मॉनसून सत्र

Srishti vishwakarma

अविवाहित को प्रेमी के परिजनों ने जलाया, 80 फीसदी जली, हालात नाजुक

Trinath Mishra