September 27, 2023 12:49 pm
featured देश

Diwali 2022: दिवाली के पावन पर्व पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

1027171 pm modi local for vocal Diwali 2022: दिवाली के पावन पर्व पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Diwali 2022: आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति पीएम नरेंद्र, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई नेताओं ने देशावासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट करके कहा कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध ‘प्रकाश’ की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत ‘राममय’ हो। माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा, दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!

Related posts

सीनियर टीवी जर्नलिस्ट सुधाँशु माथुर को पितृ शोक

piyush shukla

उत्तराखंड: बीजेपी ने किया प्रदेश अध्यक्ष का रिप्लेसमेंट, मदन कौशिक को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

Sachin Mishra

जवानों के खराब खाना संबंधी याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

shipra saxena