गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़े
इंडो-नेपाल सीमा पर मिली बड़ी सफलता, 10.860 किग्रा चरस के साथ 3 लोग गिरफ्तार
पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफ की चिट्ठी पांच पन्ने की है। सबसे सख्त बयान राहुल को लेकर है। गुलाम नबी आजाद ने उन्हें कांग्रेस की बर्बादी की वजह बताया है।
यहां पढ़े चिट्ठी
Congress leader Ghulam Nabi Azad severs all ties with Congress Party pic.twitter.com/RuVvRqGSj5
— ANI (@ANI) August 26, 2022
Congress leader Ghulam Nabi Azad severs all ties with Congress Party pic.twitter.com/RuVvRqGSj5
— ANI (@ANI) August 26, 2022
“It is therefore with great regret and an extremely leaden heart that I have decided to sever my half a century old assocation with Indian National Congress,” read Ghulam Nabi Azad’s resignation letter to Congress interim president Sonia Gandhi pic.twitter.com/X49Epvo1TP
— ANI (@ANI) August 26, 2022
राहुल गांधी को सुनाई खरी खोटी
गुलाम नबी आजाद ने अपनी चिट्ठी में राहुल गांधी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि राहुल अपने आस-पास अनुभवहीन लोगों को रखते हैं और वरिष्ठ नेताओं को साइडलाइन कर दिया। राहुल गांधी पर पहले भी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन होने के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी हार्दिक पटेल और हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर समय न देने का आरोप लगाया था।
रिमोट कंट्रोल मॉडल से चल रही कांग्रेस
गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस रिमोट कंट्रोल मॉडल से चल रही है। राहुल गांधी के पीए और सुरक्षाकर्मी पार्टी के बारे में फैसला ले रहे हैं। राहुल के नेतृत्व में 39 विधानसभा चुनावों में हार मिली।