देश

Monkeypox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मरीज, 31 वर्षीय नाइजीरियन युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

download 9 Monkeypox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मरीज, 31 वर्षीय नाइजीरियन युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में मंकीपॉक्स के एक और नए मरीज की पुष्टि हुई। यहां बुधवार को मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। इस बार 31 साल की एक नाइजीरियन युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

ये भी पढ़ें :-

CWG 2022: सौरव घोषाल ने स्क्वैश सिंगल्स में पदक जीतकर रचा इतिहास, जानें छठे दिन का हाल

देश में पहली महिला मिली मंकीपॉक्स संक्रमित

बता दें कि इससे पहले ही नाइजीरियन दो युवक दिल्ली में मंकीपॉक्स पॉजिटिव मिल चुके हैं। आज के केस के बारे में अधिकारी ने बताया कि देश में पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने कहा कि महिला को बुखार और त्वचा पर बड़े दाने थे, जिसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। इसके बाद बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मरीज की नहीं मिली किसी विदेश यात्रा की जानकारी 

स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त मरीज के हाल ही में उसकी किसी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के मंकीपॉक्स संक्रमित मिलने का यह दूसरा मामला सामने आया है।

अभी तक दो राज्यों में मिले मंकीपॉक्स के केस

देश में अभी तक मिले सभी केस इन्हीं दो राज्यों से सामने आए है। केरल में जहां मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या पांच तो राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या 4 हो गई है। इसके साथ ही देश में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

मंकीपॉक्स से केरल में 22 वर्षीय युवक की गई है जान

वहीं, देश में पहली मंकीपॉक्स से मौत हो चुकी है। केरल में 22 साल का युवक UAE से लौटा था। इसके बाद उसमे मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए, जिसके बाद 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। बाद में जब उसका सैंपल जांच के लिए NIV पुणे भेजा गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले केरल में मिले मंकीपॉक्स के तीन मरीज पूरी तरह ठीक हो चुका हैं।

Related posts

भाजपा शासित नगर निगमों ने स्वच्छ भारत अभियान को किया विफल: जैन

shipra saxena

मजदूरों की खुली किस्मत, खुदाई के दौरान मिला 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा

Rani Naqvi

घाटी में बसे रोहिंग्या मुस्लिमों पर एक्शन लेने के मूड में केंद्र सरकार

Rahul srivastava