featured देश

स्वतंत्रता दिवस पर इस प्रधानमंत्री के नाम सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड, पीएम मोदी चौथे स्थान पर 

Redfort स्वतंत्रता दिवस पर इस प्रधानमंत्री के नाम सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड, पीएम मोदी चौथे स्थान पर 

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा किसने फहराया। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड किस प्रधानमंत्री के नाम है।

लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं प्रधानमंत्री

भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। पहली बार 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किली की प्राचीर पर तिरंगा फहराया था और देश को संबोधित किया था। इसके बाद से ही हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन 75 सालों में अब तक किस प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक बार तिरंगा झंडा फहराया है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम रिकॉर्ड

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया था। नेहरू 1947 से लेकर 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर रिकॉर्ड 17 बार ध्वजारोहण किया। अब तक जवाहर लाल नेहरू का ये रिकॉर्ड की कोई और प्रधानमंत्री बराबरी नहीं कर पाया है।

इंदिरा गांधी ने 16 बार फहराया तिरंगा

वहीं दूसरे नंबर पर लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी के नाम है। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लाल किले की प्राचीर पर 16 बार तिरंगा झंडा फहराया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। 16 साल तक प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान इंदिरा गांधी की 1984 में इनकी हत्या कर दी गई थी।

तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह कायम

लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले टॉप के तीन प्रधानमंत्री कांग्रेस के ही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का नंबर आता है। मनमोहन सिंह ने लाल किले पर 10 बार तिरंगा झंडा फहराया। मनमोहन सिंह 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वीं बार फहराएंगे तिरंगा

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मनमोहन सिंह के बाद सबसे ज्यादा बार तिरंगा झंडा फहराने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। वहीं भारतीय इतिहास में दो ऐसे प्रधानमंत्रियों का नाम भी दर्ज है, जिन्हें लाल किला पर तिरंगा फहराने का अवसर ही नहीं मिला। ये थे गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर। वह दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे।

Related posts

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 1 अगस्त से खुलने जा रहे हैं स्कूल

pratiyush chaubey

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 374 अंक लुढ़का

Rahul

विश्व दिव्यांग दिवस पर इन क्षेत्रों में मिलेगा पुरस्कार, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Aditya Mishra