featured देश

वरुण गांधी बोले, “गोडसे जिंदाबाद कहने वाले देश को कर रहे हैं शर्मसार”

varungandhi वरुण गांधी बोले, "गोडसे जिंदाबाद कहने वाले देश को कर रहे हैं शर्मसार"

भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने गोडसे जिंदाबाद कहने वाले लोगों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा “ऐसे लोगों को सामाजिक रूप से शर्मसार किया जाना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा लोकसभा सांसद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी सम्मान मिला वह महात्मा गांधी और उनके आदर्शों की ही बदौलत है। जिस पर महात्मा गांधी चले थे। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि जो लोग गोडसे जिंदाबाद ट्वीट कर रहे हैं उनको सामाजिक रूप से शर्मसार किया जाना चाहिए।

इन आलोचकों पर आगे टिप्पणी करते हैं वरुण गांधी ने कहा ऐसे लोगों को मुख्य धारा में बिल्कुल नहीं आने देना चाहिए।

आपको बता दें आज महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर जहां पूरा विश्व उन्हें याद कर रहा है उन्हें नमन कर रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने बापू को नमन किया है और श्रद्धांजलि समर्पित की। दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं होगी जहां आज महात्मा गांधी को याद किया गया। लेकिन सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि आज के दिन ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद भी ट्रेंड कर रहा है।

इस तरह के नारे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं उस पर कटाक्ष करते हुए वरुण गांधी ने लिखा है कि भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले देश को शर्मसार कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी ऐसे ट्विटर ट्रेंड की निंदा करते हुए कहा है कि गोडसे का महिमामंडल उस नफरत का नतीजा है जिसको सींचा जा रहा है।

Related posts

मौत का नया रूप, कोरोना के बीच इंसानों के दिमाग को अंदर से कैसे खा रहा ये अमीबा..

Mamta Gautam

फ्रांस के बार में भीषण आग, 13 लोगों की मौत

bharatkhabar

हिंदुत्त्व ही भारतीयत्त्व: डॉ. मोहन भागवत

Rani Naqvi