featured देश यूपी

अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, पीएम बोले- मुश्किल वक्त आए तो राजा महेंद्र प्रताप को याद करना

922186 pm modi aligarh 1121 अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, पीएम बोले- मुश्किल वक्त आए तो राजा महेंद्र प्रताप को याद करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय का शिलायास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मुश्किल वक़्त आए तो राजा महेंद्र प्रताप को याद करना हौसला बुलंद होगा।

राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय का शिलायास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के नाते मुझे फिर से एक बार ये सौभाग्य मिला है कि मैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे विजनरी और महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बन रहे विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर रहा हूं।

 ‘राजा महेंद्र प्रताप के योगदान को नमन करने का प्रयास’

पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप के योगदान को नमन करने का प्रयास किया है। देश का दुर्भाग्य रहा कि ऐसे राष्ट्रनायक की तपस्या को परिचित ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी की गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। राजा महेंद्र प्रताप ने जीवन का एक एक पल देश के लिए समर्पित कर दिया। वो भारत की आज़ादी के लिए दुनिया के कोने-कोने में गए, अफ़ग़ानिस्तान से लेकर अनेक देशों की यात्रा की। पीएम ने कहा कि जब मुश्किल वक़्त आए तो राजा महेंद्र प्रताप को याद करना हौसला बुलंद होगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी केलिए जमीन राजा ने ही दी थी।

देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा यूपी- पीएम

पीएम ने कहा कि मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है। यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे, किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी हुई है। एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये वेस्ट यूपी को बड़ी सौगात है। जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर वो खुश होते।

अब सीमाओं की रक्षा करेगा अलीगढ़ का रक्षा उपकरण

प्रधानमंत्री ने कहा कि डिफेंस एक्सपोर्टर के तौर पर भारत की नई पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक यहां का ताला सिर्फ मकान-दुकान की रक्षा करता था। अब अलीगढ़ के रक्षा उपकारण हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने का काम करेगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया।

Related posts

किसान आंदोलनः कमेटी की बैठक खत्म, 21 जनवरी को करेगी किसानों से बात

Aman Sharma

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा मामले में बिल्डर हाजी वसी गिरफ्तार, हिंसा के लिए फंडिंग करने का लगा आरोप

Rahul

 कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था और गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने किया 1.70 लाख करोड़ रुपये का ऐलान

Rani Naqvi