featured देश

गोवा : 2022 की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

UP News: रविवार को यूपी के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, जानिए पूरा कार्यक्रम

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। व भाजपा के सभी कार्यकर्ता व नेता चुनावी तैयारियों में एकजुट है, इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे।

केंद्रीयमंत्री अमित शाह के इस दौरे से पहले भाजपा के गोवा चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, “केंद्रीय मंत्री का यह दौरा चुनाव की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण होगा, हम यहाँ यात्रा की तैयारी के लिए हैं।”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सी.टी रवि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल यानी बुधवार को गोवा पहुंचे। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमित शाह के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा की राज्य कोर कमेटी, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें वाह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है।

हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। और दक्षिणी गोवा में धरबंदोरा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह। साथ ही दक्षिणी गोवा जिले के पोंडा में विश्वविद्यालय के लिए एक ट्रांजिट परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

Related posts

वैक्सीन अभी आई नहीं, ये परेशानियां मुंह बाये खड़ी हैं

Trinath Mishra

थाने में महिला कांस्टबेल से ड्यूटी की जगह बच्चों को ट्यूशन दिलवा रहा एसओ

sushil kumar

Omicron वेरिएंट ने भारत में दी दस्तक, कर्नाटक से सामने आए दो केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Neetu Rajbhar