खेल

आज है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें इसका इतिहास

123 आज है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें इसका इतिहास

भारत में 29 अगस्त यानि आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

 

टोक्यो पैरालिंपिक्स: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल

 

आज हुआ था मेजर ध्यानचंद जन्म

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म इस दिन हुआ था । उनकी याद में ही खेल दिवस को मनाया जाता है। ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में भारत का झंड़ा लहराया था और तीन बार हॉकी में देश को इन खेलों में गोल्ड मेडल जिताया था। जो काफी गौरव की बात है।

खिलाड़ियों को किया जाता है सम्मानित

खेल दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति द्रोणाचार्य, मेजर ध्यानचंद और अर्जुन अवॉर्ड देकर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। राष्ट्रपति भवन में सभी खिलाड़ी और कोचों को पुरस्कार से नवाजा जाता है।

ध्यानचंद का इतिहास

ध्यानचंद की अगुवाई में भारतीय टीम हॉकी के खेल में हमेशा टॉप पर रही। ध्यानचंद ने लगातार तीन ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का मन बढ़ाया था। ये ओलंपिक साल 1928 में एम्सटर्डम , 1932 में लॉस एंजिल्स और 1936 में बर्लिन में खेले गए थे। मेजर ध्यानचंद को साल 1965 में हॉकी को अपना पूरा जीवन समर्पित करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। भारत के इस महान खिलाड़ी के बारे में कहा जाता था कि वह जब हॉकी स्टिक लेकर मैदान पर उतरते थे तो गेंद उनकी स्टिक में ऐसी चिपकी रहती थी, जैसे मानो किसी ने उस पर चुंबक लगा रखी हो। ऐसा ही संदेह होने पर एकबार उनकी स्टिक को तोड़कर जांच भी की गई थी।

2012 में पहली बार मनाया गया था राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। जिसके बाद इसे हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है।

इस साल देरी से मनाया जाएगा स्पोर्ट्स डे

आपको बता दें कि इस साल स्पोर्ट्स डे को देर से मनाने का फैसला लिया गया है। इस बार खिलाड़ियों को मिलने वाले अवॉर्ड का चयन पैनल टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी इसमें शामिल करेंगे। जिसके कारण इसे देरी से मनाने का फैसला लिया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐलान किया था कि खेल रत्न अवॉर्ड को अब राजीव गांधी की बजाए मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा।

 

Related posts

टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद भी ICC रैंकिंग में भारत टॉप पर

mahesh yadav

फुटबॉल-बैडमिंटन के बाद सचिन ने खरीदी कबड्डी लीग की टीम

kumari ashu

एक साल बाद विराट कोहली ने बताई अनुष्का शर्मा से शादी करने की वजह

mahesh yadav