featured देश

ITBP के DG संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, आदेश जारी

WhatsApp Image 2022 07 31 at 2.33.59 PM ITBP के DG संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, आदेश जारी

तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा सोमवार को कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़े

 

झारखंड : 48 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे 3 विधायक, कांग्रेस ने किया सस्पेंड, भाजपा ने की CBI जांच की मांग

 

उन्हें राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा वर्तमान में ITBP के DG के रूप में कार्यरत हैं।

WhatsApp Image 2022 07 31 at 2.33.59 PM ITBP के DG संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, आदेश जारी

संजय अरोड़ा

संजय अरोड़ा ने राजस्थान के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। आईपीएस में शामिल होने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में अलग-अलग पदों पर काम किया। वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें वीरता और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

 

 

इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे। आज वह अपने पद और सेवा के रिटायर हो जाएंगे। राकेश अस्थाना को पिछले वर्ष 1 साल का सेवा विस्तार देने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी अरोड़ा को अगस्त 2021 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का डीजी नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत-चीन LAC गार्डिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था।

Related posts

खुलासा: मिस्त्री ने बोर्ड मीटिंग से पहले ही बता दी थी अपनी पत्नी को बर्खास्तगी की बात

Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा गाजियाबाद से गिरफ्तार, वसूली और धमकी का आरोप

Rani Naqvi

तीन दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूलः प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का फैसला

Rahul srivastava