December 3, 2023 7:58 pm
देश भारत खबर विशेष

रामनाथ कोविंद करेंगे हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

ramnath kovind new रामनाथ कोविंद करेंगे हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार 17 सितंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने वाले हैं। बता दें कि स्पीकर विपिन सिंह परमार ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश के राज्य के दर्जे की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगे।

Sansad bhawan रामनाथ कोविंद करेंगे हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

स्वर्ण जयंती के मौके पर राज्य विधानसभा को करेंगे संबोधित 

आपको बता दें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से9 सितंबर को मुलाकात की थी। और उन्हें 50 साल के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश आने का  निमंत्रण दिया था।  राम नाथ कोविंद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति की लिस्ट में शामिल होंगे। 2003, और 2013 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी राज्य विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं।

साल  2003, और साल 2013 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी राज्य विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं। और अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  राज्य विधानसभा को संबोंधित करने वाले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भी होगें शामिल 

बता दें कि रामनाथ कोविंद के अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल और सभी पूर्व विधायकों को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

Related posts

सुरक्षा की गारंटी के बाद ही भारत जाधव के परिवार को भेजेगा पाकिस्तान: एमईए

Breaking News

शुंगलू कमेटी को लेकर केजरीवाल और नजीब जंग आमने-सामने

shipra saxena

ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

Trinath Mishra