जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस के दिग्गजों ने मंच से बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस के दिग्गजों ने मंच से बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा।
महंगाई हटाओ महारैली में गरजे कांग्रेस के दिग्गज
जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस के दिग्गजों ने मंच से बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत ने तमाम मुद्दों पर सरकार पर कटाक्ष किया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की आज जो हालत है वह सबको दिख रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूरा का पूरा ध्यान चार-पांच पूंजीपतियों पर है। हिन्दुस्तान के सारे इंस्टिट्यूशन एक संगठन के हाथ में है। मंत्री के ऑफिस में RSS के ओसडी, देश को जनता नहीं चला रही है। देश को तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं।
जनता को दर्द हो रहा है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री पूंजीपतियों का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये रैली महंगाई के बारे में है, बेरोजगारी के बारे में है, आम जनता को जो दर्द हो रहा है उसके बारे में है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी हुई, जीएसटी लागू किया गया, काले कानून बनाए गए और कोरोना के समय देश की जनकी की हालत देखी। अगर इन चीजों पर बोलने से पहले मैं आज आपसे एक दूसरे बात करना चाहता हूं। देश के सामने कौन सा युद्ध है। युद्ध कौन सी विचारधाराओं के बीच में है।
बेटों के हत्यारों के साथ पीएम मंच साझा करते हैं- प्रियंका
वहीं रैली को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे बेटों के हत्यारों के साथ पीएम मंच साझा करते हैं। ये सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ‘मैं ऐसे लोगों से मिल के आई हूं, जिनके परिवारजनों को इस सरकार के मंत्रि के बेटे ने कूचला है।‘ ये सरकार कुछ गिने चुने लोगों के लिए काम कर रही है।
सीएम गहलोत और सचिन पायलट ने केंद्र सरकार को घेरा
रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो मोदी सरकार ने वादे किए थे उनको पूरा नहीं किया। देशवासी जानते हैं कि विपक्ष की आवाज बनकर राहुल गांधी ने इस सरकार के खिलाफ मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि राहुल जी ने मोदी सरकार के कुशासन का मुकाबला किया है। वहीं इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि जो लोग दिल्ली में घमंड और अहंकार से राज करते हैं उन्हें आज की इस रैली की गूंज सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि वो लोग जिन्होंने इसे देश को अंधकार में धकेलने का काम किया है, वो लोग जिनकी नाक के नीचे देश की सीमाओं पर आक्रमण हो रहे हैं। वो लोग सत्ता के नशे में हैं। उन लोगों को जयपुर से संदेश जाना चाहिए।