featured देश धर्म

बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश

छठ पूजाः जानें छठ पूजा में किसकी पूजा होती है,इस पूजा के ये हैं लाभ..

छठ महापर्व अब केवल उत्तर भारत का ही नहीं बल्कि पूरे भारत, नेपाल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। छठ महापर्व में भगवान सूर्य देव की उपासना की जाती है। 4 दिन तक चलने वाली इस महापर्व कि काफी महिमा एवम महत्व है। इस त्यौहार की शुरुआत कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ हो जाते हैं। इस दिन छठ व्रती नहाए खाए के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ करते हैं इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 8 नवंबर 2021 से नहाए खाए के साथ शुरू हुई है। जिस का समापन 11 नवंबर 2021 को सूर्य देवता को अर्घ देकर होगा।

ये भी पढ़े : नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व, जानें लोक आस्था के इस चार दिवसीय अनुष्ठान के क्या है महत्व

लगातार 36 घंटे तक चलने वाला यह निर्जला उपवास काफी महत्व रखता है जिसमें मुख्य रुप से सूर्य देवता की उपासना व अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नेपाल में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इसके अलावा विदेश में भी छठ महापर्व की छटा देखने को मिलती है। 

छठ महापर्व की महत्वपूर्ण तिथि

  • 8 नवंबर 2021 : नहाए-खाए ( कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि)
  • 9 नवंबर 2021 : खरना (कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि)
  • 10 नवंबर 2021 : डूबते सूरज को अर्घ्य ( कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि)
  • 11 नवंबर 2021: उगते सूरज को अर्घ्य (कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि)
ये भी पढ़े : 9 नवंबर 2021 का पंचांग : मंगलवार, जानें आज का शुभ काल और राहुकाल

इन राज्य में छठ महापर्व पर है सार्वजनिक अवकाश

  • उत्तर भारत सहित पूरे भारत में मनाए जाने इस पावन छठ महापर्व पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
  • दिल्ली सरकार ने 5 नवंबर को ही छठ महापर्व पर 10 नवंबर के अवकाश की घोषणा कर दी थी।
  • वहीं बिहार में प्रमुख रूप से मनाए जाने वाले इस महापर्व पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई।
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी 10 नवंबर को छठ के उपलक्ष में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
  • वहीं झारखंड में भी छठ पूजा 2021 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जा चुकी है।
  • उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है।

Related posts

राहुल गांधी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Rani Naqvi

सहारनपुर हिंसा: राजनीतिक षड्यंत्र से जुड़े हैं हिंसा के तार

Pradeep sharma

दिल्ली नहीं जाने दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम खट्टर के आवास की तरफ कूच, पुलिस ने किया पानी की बौछारों का इस्तेमाल

Trinath Mishra