featured देश

प्रियंका गांधी ने उठाया सेना में रुकी भर्तियों का मुद्दा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

priyanka Gandhi 1 प्रियंका गांधी ने उठाया सेना में रुकी भर्तियों का मुद्दा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सेना में भर्ती के मामले को उठाते हुए भर्ती रिजल्ट की घोषणा और युवाओं के लिए देशभर में सेना भर्ती रैली के आयोजन की मांग की है। कांग्रेस की ओर से सरकार से जल्द से जल्द वायु सैनिक भर्ती 2020 एनरोलमेंट लिस्ट और भर्ती की लिस्ट जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है। इसके अलावा थल सेना के खाली पड़े पदों पर भर्तियों की मांग की है।इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने युवाओं की सेना में भर्ती की मांग की है।

प्रियंका ने लिखी राजनाथ सिंह को चिट्ठी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ को पत्र लिखा इस पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना भारत के तमाम युवाओं का सपना होता है। इसके लिए देश के लाखों युवा कड़ी मेहनत करते हैं।

प्रियंका गांधी ने पत्र में आगे लिखा कि हम देश के तमाम युवाओं की सेना में भर्ती परिणामों, नियुक्तियों में देरी, भर्ती रैली से जुड़े अहम मुद्दों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

प्रियंका ने आगे लिखा कि वायु सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए जनवरी 2020 में परीक्षाएं हुई थी इनके परिणाम नवंबर 2020 तक आने दे सभी परीक्षा हो जाने और प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट आ जाने के बावजूद भी अभी तक एनरोलमेंट लिस्ट जारी नहीं की गई इस भर्ती से जुड़े युवाओं का कहना है कि एनरोलमेंट लिस्ट जारी करने की तिथि बार-बार आगे बढ़ाई जा रही हैं ऐसे में जनवरी में हुई परीक्षाओं की भर्ती एनरोलमेंट जल्द से जल्द जारी की जाए।

इसके अलावा वायु सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए जुलाई 2021 में परीक्षा हुई जिसमें लाखों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया इसके परिणाम अगस्त 2021 तक आने थे। लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि दिसंबर 2021 में केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में दिए गए जवाब में सेना में 1.25 खाली पदों पर भर्ती की बात कही गई थी। एक तरफ जहां सेना में लाखों पदों की भर्ती खाली है वहीं सेना भर्ती के परिणामों और प्रक्रियाओं में देरी व सालों साल भर्ती ना होना युवाओं की कड़ी मेहनत को निराश कर रही हैं।

Related posts

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जनजीवन प्रभावित 

Rani Naqvi

LIVE : पीएम मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, UNGA के 76वां सत्र को करेंगे संबोधित

Neetu Rajbhar

यूपी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 6 दिन पहले ही हासिल किया लक्ष्य

Shailendra Singh