featured देश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

FNT8m3TaMAIliXq अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 21 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली 29 महिलाओं को 28 पुरस्कार प्रदान किए। इसमें 2020 के लिए 14 और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल है। आपको बता दें नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्ति और संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए मान्यता प्राप्त महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्रालय की पहल के तहत प्रदान किए जाते हैं।

FNT78bmakAUTGgb अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

कोरोना महामारी की वजह से 2020 के पुरस्कार सम्मान समारोह को 2021 में आयोजित नहीं किया गया था। वर्ष 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, वन्य जीवन संरक्षण के कामों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

वहीं वर्ष 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं को भाषाविज्ञान उद्यमशीलता कृषि सामाजिक कार्य कला दस्तकारी मर्चेंट नेवी शिक्षा साहित्य दिव्यांगजन आदि अधिकारों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

FNT8IXkakAI g0w अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली मर्चेंट नेवी कप्तान राधिका मेनन, सामाजिक उद्यमी अनीता गुप्ता समेत 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related posts

रोमानिया में आंधी-तूफान और बाढ ने बरपाया कहर, अब तक तीन लोगों की हुई मौत

rituraj

हाथरस के मुद्दे को भटका रही प्रदेश सरकार मिटाए गए सबूत : चंद्रशेखर

Aditya Gupta

गलती से भेजा गया टिकटॉक डिलीट करने का मैसेज, अमेजन ने दिया बयान

Rani Naqvi