September 26, 2023 1:10 am
featured देश

हिजाब विवाद पर गरमाई सियासत: प्रियंका ने कहा- बिकिनी हो, घुंघट हो या हिजाब, महिलाओं को हक है अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का

priyanka Gandhi 1 हिजाब विवाद पर गरमाई सियासत: प्रियंका ने कहा- बिकिनी हो, घुंघट हो या हिजाब, महिलाओं को हक है अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का

कर्नाटक के हिजाब विवाद पर अब राजनीति गर्म आती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से प्रियंका ने महिलाओं पर प्रताड़ना बंद करने का आग्रह किया है। प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं, लड़की सकती हूं” हेस्टैक के साथ लिखा है कि “वह बिकनी हो, घुंघट हो, जींस हो या फिर हिसाब यह महिला को तय करना है कि उन्हें आखिर क्या पहनना है। यह अधिकार भारतीय संविधान ने उन्हें दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।

मलाला ने की अपील

हिजाब को लेकर कर्नाटक में लगातार विवाद जारी है अब इस विवाद में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई की भी एंट्री हो गई है। मलाला यूसुफजई अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए लिखा है कि “कॉलेज हमें पढ़ाई और हिजाब के बीच चयन करने के लिए मजबूर कर रहा है”। लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है। कम या ज्यादा पहनने के लिए महिलाओं के प्रति नजरिया बना रहता है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं के हाशिए पर जाने को रोकना चाहिए।

3 दिन तक कर्नाटक के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

बता दें हिजाब को लेकर विवाद मंगलवार को पूरे कर्नाटक में फैल गया। कॉलेज परिसर में पथराव की घटना के कारण पुलिस बल का उपयोग करने के लिए प्रशासन को मजबूर होना पड़ा। जहां टकराव जैसी स्थिति देखने को मिली।  इसी बीच सरकार और हाईकोर्ट ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

  अदालत में हिजाब पहनने को लेकर एक याचिका पर विचार किया जा रहा है। वही इस मुद्दे पर बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों को 3 दिन तक बंद रखने का फैसला लिया है।

 

Related posts

13 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

UP News: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने बछड़े को अपने हाथ से खिलाया गुड़, वीडियो वायरल

Nitin Gupta

हर लड़की अपने ब्वायफ्रेंड से बड़ी सफाई से बोलती है ये झूठ, आप भी जानें

rituraj