featured जम्मू - कश्मीर देश

पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों संग मनाएंगे दीपावली, 3 साल में दूसरी बार दीपावली पर पहुंचेगे जम्मू-कश्मीर

Modi Jaisalmer पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों संग मनाएंगे दीपावली, 3 साल में दूसरी बार दीपावली पर पहुंचेगे जम्मू-कश्मीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी दीपावली का त्योहार जवानों के साथ मनाएंगे। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों संग मनाएंगे दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी दीपावली का त्योहार जवानों के साथ मनाएंगे। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी जवानों के साथ दीपावली की ख़ुशियां साझा करेंगे। वहीं धारा 370 के हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।

पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही आतंकी गतिविधियां

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रधानमंत्री दीपावली पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली नौशहरा ब्रिगेड में आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। इस समय जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति कायम करने के लिए सेना की ओर से बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई जा रही है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले 4 महीने में 14 जवान शहीद हुए हैं।

हर साल जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं पीएम

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने के लिए देश के बॉर्डर का दौरा करते रहे हैं। ऐसे अवसरों पर सैनिकों से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ समय गुजारकर मिठाइयां बांटते हैं। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड तथा अन्य स्थानों पर सैनिकों के बीच दीपावली का त्यौहार मना चुके हैं।

Related posts

राष्ट्रपति चुनाव: कर्नाटक, असम, चेन्नई और गोवा में मतदान शुरू, CM और MLA ने डाले वोट

Rani Naqvi

यूक्रेन पर हो सकता है हमला, रूस ने की पूरी तैयारी, बाइडेन बोले रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Rahul

भरणी और कृतिका नक्षत्र में है करवा चौथ रखें इन बातों का ध्यान

piyush shukla