featured देश

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर कसा तंज

IMG 20210925 195740 संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर कसा तंज

पीएम मोदी कर रहे हैं संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित  इस दौरान मोदी ने कई मुदों को लेकर अपनी बात की।

IMG 20210925 WA0023 संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर कसा तंज

संयुक्त  राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं उस देश में रहता हूं जिसे ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ कहा जाता है। मोदी ने कहा,  भारत लोकतंत्र की जननी है.

दो सालों से पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से जूझ रही है

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्दुल्ला शाहिद को अध्यक्ष पद संभालने के लिए बधाई देते हुए की।पीएम मोदी ने कहा, तकरीबन दो सालों से पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से जूझ रही है। हम सब  100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहे है। ऐसी भयंकर महामारी में जान गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और  उनके परिवारों के साथ अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूं।

भारत एक ऐसा देश है  जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं

पीएम मोदी ने कहा लोकतंत्र की हमारी हजारों सालों से महान परंपरा रही है । इस 15 अगस्त को भारत ने आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया।  हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है, भारत एक ऐसा देश है  जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, , सैकड़ों बोलियां हैं, और सबका अलग-अलग रहन सहन, खान-पान पहनावा है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 33 मिनट 45 सेकंड का संबोधन दिया था। उसके बाद साल 2015 में 19 मिनट 13 सेकंड तक भाषण दिया। वहीं  साल 2019 में 16 मिनट 38 सेकंड तक संबोधित किया था

पाकिस्तान पर साधा निशाना 

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुे पीएं मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए निशाना साधा  उन्होंने कहा कि  जो आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए भी खतरा बना है।

दुनिया के सामने चरमपंथ का खतरा

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सामने चरमपंथ का खतरा बढ़ता जा रहा है।

पीएम मोदी ने उठाया अफगानिस्तान का मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी  चर्चा की उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना काफी जरूरी है कि अफगानिस्तान का  इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए न किया जाये।

 

Related posts

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 का परिणाम घोषित: उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर बेस्ट गंगा टाउन घोषित

Rahul

एकतरफा प्यार पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने लड़की को चाकुओं से गोदा

shipra saxena

देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धायं-धायं, पुलिस ने अवैध असले के साथ चार को किया गिरफ्तार

Aman Sharma