संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। 66 दिन लंबे बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी। दो फरवरी से प्रश्न काल शुरू होगी।
यह भी पढ़े
नशे में धुत महिला ने उतारे अपने कपड़े, एयर होस्टेस को दी गाली, फ्लाइट में हुआ जोरदार हंगामा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहली बार लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
केंद्र सरकार 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण या इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी। आर्थिक सर्वेक्षण को मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं। बजट पेश करने से ठीक एक दिन पहले इसे संसद में पेश किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण से देश की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलता है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी सुबह 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। ये मौजूदा केंद्र सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट होगा।