featured क्राइम अलर्ट राज्य

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

29 01 2023 nab kishore das 23312472 13416603 ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

 

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर ब्रजराजनगर में एक ASI ने फायरिंग कर दी। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं।

यह भी पढ़े

PM Modi Mann Ki Baat: साल 2023 का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित

 

उनकी हालत गंभीर है। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने नब दास पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई।

29 01 2023 nab kishore das 23312472 13416603 ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।

1 jpg 1674980435 ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

आपको बता दें कि नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

Related posts

बरेलीः जयमाल में दूल्हे को देख दुल्हन के उड़े होश, टूटी शादी

Shailendra Singh

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

Srishti vishwakarma

उत्तर प्रदेश का नया रिकॉर्ड, वैक्सीन की 10 करोड़ से अधिक डोज़ लगाने वाला पहला राज्य बना, 54 दिन में लगाई 5 करोड़ डोज़

Saurabh