featured देश

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीकाकरण का बना नया रिकॉर्ड, मात्र 6 घंटे में दी गई एक करोड़ डोज

pm modi प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीकाकरण का बना नया रिकॉर्ड, मात्र 6 घंटे में दी गई एक करोड़ डोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर पूरे देश में वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जा रहा है। आज यानी 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी देश के विभिन्न कोनों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का संचालन कर रही है। इस महा अभियान का लक्ष्य रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन करना है जिसके तहत दोपहर 1:30 बजे तक एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे है। जिससे 1 दिन में टीकाकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े जा सके। 

1 दिन में दो करोड़ वैक्सीनेशन कर रखा है लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष महा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 1 दिन में दो करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दें इसी के साथ भारत विश्व में सबसे अधिक वैक्सीन की सिंगल डोज लगाने वाला देश बन गया है। भारत में अभी तक लगभग 62% से ज्यादा युवा आबादी को एक डोज लग चुका है। 

भारत में 77.25 करोड से अधिक लोगों का हो चुका है वैक्सीनेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी तक करो ना व्यक्ति की सभी सात करोड़ 24 लाख 25 हजार 744 डोज लगा चुकी है।

Related posts

नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आ रही सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत

Rani Naqvi

भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद ने लगाया पार्टी पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप

Shailendra Singh

अवैध खनन मामले में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Neetu Rajbhar