featured देश बिज़नेस

नए साल में नए-नए बदलाव: ATM से पैसे निकालना होगा और महंगा, कैब बुकिंग पर लगेगा GST

second thumb नए साल में नए-नए बदलाव: ATM से पैसे निकालना होगा और महंगा, कैब बुकिंग पर लगेगा GST

हर साल की तरह इस बार भी नए साल की शुरुआत में काफी कुछ बदल जाएगा। एक साल बदल जाएगा। एक अंक बदल जाएगा और इसके साथ ही लोगों का बजट भी बदल जाएगा। 1 जनवरी 2022 से कई चीजों पर टैक्स यानी GST बढ़ने जा रहा है।

नए साल में नए-नए बदलाव

हर साल की तरह इस बार भी नए साल की शुरुआत में काफी कुछ बदल जाएगा। एक साल बदल जाएगा। एक अंक बदल जाएगा और इसके साथ ही लोगों का बजट भी बदल जाएगा। 1 जनवरी 2022 से कई चीजों पर टैक्स यानी GST बढ़ने जा रहा है। इन बदलावों से आम लोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभावित होंगे। 1 जनवरी से कपड़े और फुटवेयर पर 12% GST लगेगा। भारत सरकार ने कपड़ा, रेडीमेड और फुटवेयर पर 7% GST बढ़ा दी है।

कैब बुकिंग पर 5% GST लगेगा

नया साल यानी जनवरी 2022 से कपड़े और जूते चप्पल खरीदने से लेकर कैब की ऑनलाइन बुकिंग तक आपको महंगी पड़ने वाली है। ऑटो रिक्शा या कैब बुकिंग पर 5% GST लगेगा। यानी ओला, उबर जैसे ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म से ऑटो रिक्शा बुक करना अब महंगा हो जाएगा। नए साल से फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे जोमैटो और स्विगी पर भी 5% GST लगेगा। 1 जनवरी से रेडीमेड गारमेंट्स पर GST की दर 5% से बढ़कर 12% हो जाएगी। इससे रेडीमेड गारमेंट्स की कीमतें बढ़ेंगी। ऐसे में नए साल से रेडीमेट गारमेंट्स खरीदने के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे चुकाने पड़ जाएंगे।

ATM से पैसा निकालना भी होगा महंगा

इतना ही नहीं 1 जनवरी से ATM से पैसा निकालना भी महंगा होने वाला है। RBI ने फ्री ट्रांजैक्शन के बाद कैश निकासी पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने की मंजूरी दी है। अब फ्री ट्रांजैक्शन के बाद बैंक अपने ग्राहकों से प्रति ट्रांजैक्शन 20 की जगह 21 रुपए ले सकेंगे। अभी तक बैंक ग्राहकों से 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन वसूलते हैं। इसमें टैक्स शामिल नहीं है।

तय सीमा से ज्यादा कैश निकालने पर देना होगा चार्ज

वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ( IPPB) के खाताधारकों को 1 जनवरी से एक तय सीमा से ज्यादा कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा। बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने 4 बार कैश निकासी फ्री होगी। इसके बाद हर निकासी पर 0.50% चार्ज देना होगा, जो कम से कम 25 रुपए होगा।

Related posts

RBI Penalty Bank: आरबीआई ने देश के तीन बड़े बैंकों पर की कार्रवाई, कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया जुर्माना

Rahul

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बाढ़ का कहर, हजारों लोग हुए बेघर

Samar Khan

सिविल इंजीनियर ने पहले प्रयास में HCS परीक्षा को क्रैक किया

Trinath Mishra