featured देश

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर कांग्रेस के घेरे में मोदी सरकार, नक़वी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

Screenshot 2022 03 31 123427 पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर कांग्रेस के घेरे में मोदी सरकार, नक़वी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस काफी सक्रिय मूड में नजर आ रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समेत कई सांसद दिल्ली के विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। कांग्रेस ने इसके साथ देशभर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रहे इजाफे को लेकर देशव्यापी विरोध का आवाहन किया है।

हिमाचल में प्रियंका गांधी ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिमला में पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाई के साथ किया। वहीं दिल्ली के विजय चौक में कांग्रेस प्रदर्शन में शामिल शशि थरूर ने कहा कि जब दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें सबसे कम थी। तब भी यहां सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने आगे कहा कि ₹101 प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में से ₹52 सरकार एक्साइज टैक्स के रूप में ले रही है जो जनता के साथ सरासर धोखा है। 

कीमतों पर लगाम लगाए सरकार: राहुल गांधी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है हमारी मांग है की पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जाए। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पार्टी का इस मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन जारी रहेगा।

अब्बास नक़वी ने कांग्रेस से किया कटाक्ष 

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की कोई जरूरत नहीं है। वह केवल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर से मनमोहन सिंह के घर तक पदयात्रा कर ले। तब उनको समझ में आ जाएगा कि आखिर महंगाई क्यों बढ़ रही है। अब्बास नक़वी ने आगे कहा कि आज महंगाई सप्लाई चैन और रूस यूक्रेन में जारी जंग की वजह से बढ़ रही है और इसके कारण अमेरिका में 20 फ़ीसदी से अधिक महंगाई दरों में इजाफा हुआ है। 

 

Related posts

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ इस फिल्म का ट्रेलर, जानें कौन-कौन मचाएगा धमाल

Trinath Mishra

ब्लैकमनी: स्विटजरलैंड जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

bharatkhabar

बिहार की बेटी ने सोनू सूद को भेजा शादी का निमंत्रण, अभिनेता ने रीप्लाई करते हुए लिखा- ‘चलो बिहार की शादी देखते हैं’

Trinath Mishra