featured देश

भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की बातचीत जारी, 13वें दौर की बैठक में क्या सुलझ जाएगा सीमा विवाद?  

indiachina भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की बातचीत जारी, 13वें दौर की बैठक में क्या सुलझ जाएगा सीमा विवाद?  

भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की 13वें दौर की वार्ता आज वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट मोलदो में हो रही है। दोनों देशों के बीच सीमा (LAC) विवाद को सुलझाने के लिए 13वें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है।

भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की बातचीत जारी विवाद

LAC को लेकर चीन के साथ भारत का लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है। सीमा विवाद को लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच हल नहीं निकल पाया है। इसी को लेकर भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की 13वें दौर की वार्ता आज वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट मोलदो में हो रही है। भारत और चीन के बीच सीमा (LAC) विवाद को सुलझाने के लिए 13वें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है। पूर्वी लद्दाख़ के बाकी क्षेत्रों से सेना हटाने पर विचार विमर्श के लिए दो महीने के अंतराल के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच ये बैठक हो रही है।

31 जुलाई को हुई थी 12वें दौर की बातचीत

बताया जा रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे सैन्य गतिरोध को कम करने के लिए बैठक में चर्चा चल रही है। भारत और चीन के बीच 31 जुलाई को कोर कमांडर स्तर की 12वें दौर की बातचीत हुई थी। यह बातचीत करीब नौ घंटे तक चली थी। पिछले साल अप्रैल से भारत और चीन के बीच में तानातनी चल रही है।

अब तक किसी भी बैठक में नहीं निकला कोई नतीजा

सैन्य गतिरोध के बाद से गालवान में खूनी आमना-सामना को छोड़कर, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने में बारह दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन किसी भी बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। इससे पहले दोनों देशों के सैन्य स्तर पर हुई बैठको में भारत ने पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और अन्य तनाव वाले स्थानों से सेना और हथियारों को जल्दी हटाने पर जोर दिया था। लेकिन चीन की ओर से सहमति नहीं जताई गई थी।

Related posts

कुवैत: Covid-19 वैक्सीन की तीसरी खुराक सितंबर के अंत में दी जाएगी

Nitin Gupta

योगी राज में बदमाशों के हौसले बुलंद,रेप के बाद महिला को उतारा मौत के घाट

rituraj

शॉर्ट फिल्म अंतर्द्वन्द को लोग कर रहे पसंद, बुगेश्री डे ने किया बॉलीवुड डेब्यू ..

Mamta Gautam