featured देश

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- 30 करोड़ का निर्यात भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण

Screenshot 2022 03 27 111228 Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- 30 करोड़ का निर्यात भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। पीएम मोदी का यह 87 वां कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के अलावा दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के युटुब चैनल द्वारा सीधा प्रसारित किया जा रहा है। 

स्वच्छाग्रही चंद्रकिशोर पाटिल और राहुल महाराणा

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चंदकिशोर पाटिल और राहुल महाराणा का जिक्र किया। ये एक स्वच्छाग्रही हैं। यह महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। चंद्रकिशोर का स्वच्छता को लेकर संकल्प बहुत गहरा है। वह गोदावरी नदी के पास खड़े रहते हैं और आसपास के लोगों को लगातार नदी में कूड़ा कचरा फेंकने के लिए प्रेरित करते हैं। इस काम को करने के लिए चंद्रकिशोर अपनी ओर से काफी पैसा खर्च करते हैं ऐसे में शाम के वक्त उनके पास ऐसी चीजों का ढेर लग जाता है जो चीज लोग नदी में फेंकने के लिए लाए होते हैं चंद्रकिशोर का यह प्रयास जागरूकता को बढ़ाने और प्रेरणादाई है। 

राहुल महाराणा उड़ीसा की पूरी के रहने वाले हैं राहुल हर रविवार को सुबह पूरी के तीर्थ स्थल के पास पहुंच जाते हैं और वहां से प्लास्टिक कचरा साफ करते हैं राहुल अभी तक सैकड़ों क्लॉक प्लास्टिक कचरा और गंदगी साफ कर चुके हैं। 

आयुर्वेद बाजारों का हो रहा है विस्तार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आयुर्वेद इन रस्सी का बाजार में लगातार स्वरूप बढ़ता जा रहा है। 6 साल पहले आयुर्वेद से जुड़ी दवाइयों कि बाजार में उपलब्ध करीब 22000 करोड के आसपास हुआ करती थी। लेकिन आज आयुर्वेद मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री 140000 करोड रुपए के आसपास पहुंच चुकी है यानी इस क्षेत्र में लगातार संभावनाएं बढ़ती जा रही है। 

योग कार्यक्रम में 114 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने कहा जी पूरा वे 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाएगा आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य के लिए को भारत के चिंतन चाहे योग हो या फिर आयुर्वेद उसके प्रति रुझान बढ़ता ही जा रहा है। बीते सप्ताह में योग को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 114 देशों को इन नागरिकों ने हिस्सा लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 

पद्मश्री से सम्मानित योगगुरु शिवनंदन का किया जिक्र

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए 126 वर्षीय योग गुरु शिवनंदन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में पद्म श्री सम्मान समारोह में आपने बाबा शिवनंदन जी को जरूर देखा होगा। 126 वर्षीय बुजुर्ग की फुर्ती को देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा। मैंने देखा कि पलक झपकते ही वह नन्दी मुद्रा में प्रणाम करने लगे। मैंने भी बाबा शिवनंदन जी को झुक कर बार-बार प्रणाम किया। 126 वर्ष की आयु में बाबा शिवनंदन की फिटननेस आज देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। मैंने सोशल मीडिया पर कई कमेंट देखे की, बाबा शिवनंदन में उनकी उम्र से 4 गुना कम आयु के लोगों से भी अधिक फिटनेस है। योग गुरु शिवनंदन जी का जीवन हम सभी को प्रेरित करने वाला है।

30 लाख करोड़ का निर्यात ऐतिहासिक

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने बीते सप्ताह एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिससे हम सब को गर्व से भर दिया है आपने सुना होगा कि भारत ने पिछले सप्ताह 400 बिलियन डॉलर यानी 30 लाख करोड रुपए का निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है पहली बार सुनने में लगता है कि यह अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई कोई बात है लेकिन या अर्थव्यवस्था से ज्यादा भारत के सामर्थ्य और भारत के पोटेंशियल से जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय था जब भारत में निर्यात का आंकड़ा कभी-कभी 100, कभी डेढ़ सौ या फिर 200 बिलियन हुआ करता था। लेकिन आज भारत 400 बिलियन के आंकड़े पर पहुंच गया है। इसका साफ मतलब है कि दुनिया भर में भारत की चीजों की डिमांड बढ़ रही है और दूसरा मतलब यह है कि भारत की सप्लाई चैन दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है जिसका यह एक बहुत बड़ा संदेश है।

Related posts

UP EV Policy 2022: यूपी सरकार की कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पारित, नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 की घोषित

Nitin Gupta

न दलील, न वकील, सीबीआई की हिरासत में पांच दिन विताएंगे पूर्व वित्त मंत्री

bharatkhabar

पाकिस्तान ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलाबारी

Rahul srivastava