featured खेल देश

नोएडा के डीएम सुहास के बैडमिंटन रैकेट को बनाएं अपना, अभी यहां पर करें LOGIN

WhatsApp Image 2021 09 24 at 5.15.56 PM 1 नोएडा के डीएम सुहास के बैडमिंटन रैकेट को बनाएं अपना, अभी यहां पर करें LOGIN

पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले डीएम सुहास एल यथिराज का बैडमिंटन रैकेट अब आपको भी मिल सकता है। देश का गौरव बढ़ाने वाले सुहास ने जिस रैकेट से सिल्वर मेडल जीता अब उसे आप भी अपना बना सकते हैं।

नोएडा के डीएम सुहास के बैडमिंटन रैकेट को बनाएं अपना

पैरालंपिक में जो पिछले 56 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ वो सुहास एल यथिराज ने कर दिखाया। तभी पूरे देश के दिल से आवाज आई शुक्रिया सुहास। टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स प्रतियोगिता में ना केवल सिल्वर मेडल जीता बल्की इतिहास भी रच दिया। अभी तक के पैरालिंपिक खेलों में एक प्रशासनिक अधिकारी का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। वो पदक जीतने वाले देश के पहले आईएएस बन गए।

WhatsApp Image 2021 09 24 at 5.15.55 PM नोएडा के डीएम सुहास के बैडमिंटन रैकेट को बनाएं अपना, अभी यहां पर करें LOGIN

फ्रांस के लुकास मजूर से हुआ सुहास का सामना

टोक्यो पैरालिंपिक में मेंस सिंगल्स एसएल-4 कैटिगिरी में सुहास एल यथिराज का सामना फ्रांस के लुकास मजूर से हुआ। फाइनल मुकाबले में सुहास ने पहला राउंड जीत लिया था, लेकिन अगले दो राउंड में उनको हार मिली और वे गोल्ड मेडल से चूक गए लेकिन उन्होंने गर्व के साथ पोडियम पर रजत पदक पहन कर भारत को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुहास एल यथिराज को ट्वीट संदेश के जरिये बधाई देते हुए कहा, “सेवा और खेल का एक शानदार संगम! डीएम गौतमबुद्ध नगर सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल प्रदर्शन से हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

WhatsApp Image 2021 09 24 at 5.15.55 PM 1 नोएडा के डीएम सुहास के बैडमिंटन रैकेट को बनाएं अपना, अभी यहां पर करें LOGIN

कर्नाटक के शिमोगा में हुआ सुहास एलवाई जन्म

सुहास एलवाई का जन्म कर्नाटक के शिमोगा में हुआ। जन्म से ही दिव्यांग सुहास शुरुआत में IAS नहीं बनना चाहते थे। वो बचपन से ही खेल के प्रति बेहद दिलचस्पी रखते थे। इसके लिए उन्हें पिता और परिवार का भरपूर साथ मिला। 2007 में उत्तर प्रदेश कैडर से आइएएस बनने के बाद जहां उन्होंने कई विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश के लिये मैडल जीते वहीं प्रयागराज और नोएडा के जिलाधिकारी की भी जिम्मेदारियां निभायीं।

WhatsApp Image 2021 09 24 at 5.15.54 PM 1 नोएडा के डीएम सुहास के बैडमिंटन रैकेट को बनाएं अपना, अभी यहां पर करें LOGIN

सुहास के रैकेट का बेस प्राइज 50 लाख

जिस बैडमिंटन रैकेट से सुहास ने इतिहास रचा उसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट कर दिया है। अब जबकी प्रधानमंत्री को मिले उपहारों का ई-ऑक्शन शुरू हो चुका है। सुहास का बैडमिंटन भी उन वस्तुओं की सूची में शामिल है जिनका ऑक्शन किया जा रहा है। यह ई-आक्शन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। सुहास की उपलब्धि की निशानी को आप हासिल कर गौरवान्वित हो सकते हैं।  बस www.pmmementos.gov.in पर लॉग ऑन कर ई-ऑक्शन में हिस्सा लें। आपके द्वारा मिली राशि का उपयोग नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा। ई-ऑक्शन में डीएम सुहास के रैकेट का बेस प्राइज 50 लाख रखा गया है।

Related posts

सिवनी के डुंडासिवनी थानाक्षेत्र में कार के पलटने से दो की मौत, पुलिस कर रही पड़ताल

bharatkhabar

अरूण जेटली ने दिया चीन की चेतावनी का करारा जवाब

Rani Naqvi

मोदी: जी-20 देश कामगारों की आवाजाही को प्रोत्साहित करें

Srishti vishwakarma