featured देश

महाराष्ट्र में लॉकडाउन में ढील, अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट

itc 5 महाराष्ट्र में लॉकडाउन में ढील, अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। जिसके चलते अब सरकार की ओर से पाबंदियों मं रियायतें दी जा रही हैं। प्रदेश में अब होटल और रेस्टोरेंट खोलने का समय बढ़ा दिया गया है।

अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट

महाराष्ट्रे में कोरोना संक्रमण अब दम तोड़ रहा है। प्रदेश में एक बार फिर हालात सामान्य हो रहे हैं। जिसके चलते अब सरकार ने भी लोगों को कुछ हद तक ढील देनी शुरू कर दी है। प्रदेश में अब होटल और रेस्टोरेंट रात 8 बजे तक खोले जा सकेंगे। इससे पहले तक शाम 4 बजे तक ही रेस्टोरेंट और होटल खोलने की अनुमति थी।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने होटल और रेस्टोरेंट के खुलने का समय बढ़ाए जाने की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अब शॉपिंग मॉल भी रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे, लेकिन वहां जाने वालों का पूर्ण टीकाकरण जरूरी होगा। मॉल में जाने वालों को वहां प्रवेश से पहले अपने वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

तीसरी लहर में कब लगेगा लॉकडाउन ?

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट भी तेज हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन जहां जहां हालात सामान्य हो रहे हैं प्रदेश सरकार पाबंदियों में ढील दे रही है। अब सवाल ये उठता है कि क्या महाराष्ट्र में तीसरी लहर की आशंका के चलते फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसका जवाब जब स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब रोजाना ऑक्सीजन की जरूरत बढ़कर 700 टन तक पहुंच जाएगी तो पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि केंद्र से जो हमने चाहा है, वह मिलेगा या नहीं।

महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी

एक ओर जहां सरकार की ओर से लॉकडाउन में ढील दी जा रही है तो दूसरी ओर प्रदेश में वैक्सीन की कमी ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में एनसीपी ने राज्य में कोविड-19 के टीकों की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। एनसीपी ने केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को वैक्सीन की सप्लाई न करने के कारण राज्य में टीकाकरण केंद्रों को बंद करना होगा।

24 घंटे में 5, 560 नए कोरोना केस आए सामने

महाराष्ट्र में अभी भी संक्रमण के हर दिन 5 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 5 हजार 560 नए मामले सामने आए। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की दर 2.1 प्रतिशत है। वहीं प्रदेश में अभी 4 लाख से अधिक लोग होम क्वारंटाइन में हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

bharatkhabar

अल्मोड़ा: सांसद अजय भट्ट को मोदी कैबिनेट में किया गया शामिल, जिले में खुशी का माहौल

pratiyush chaubey

गुड़गांव में खाली प्लॉट में 2 महिलाओं के शव बरामद

shipra saxena