featured देश

पार्टी में बनी हुई है केजरीवाल की पकड़, एक बार फिर केजरीवाल बने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

Screenshot 2021 09 12 133250 पार्टी में बनी हुई है केजरीवाल की पकड़, एक बार फिर केजरीवाल बने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चुना गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव पद के लिए पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। 

आम आदमी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कितने नेता शामिल है

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी निकुल 34 सदस्य शामिल है। जिनमें कुछ नए चेहरे भी इस बार जुड़े है। सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राखी बिड़लान, आतिषी, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, एन डी गुप्ता, दिलीप पांडेय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल अजय कोठीयाल को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

सीएम केजरीवाल ने ये कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल 7से 8 वर्षों की हमारी यात्रा ने देखा है कि आम आदमी पार्टी केवल सेवा के लिए बनी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का काम कुर्बानी और बलिदान देना ही है। जितने भी नए सदस्य राष्ट्रीय परिषद में शामिल हो रहे हैं, एक बात गांठ बांध कि हमारे ध्यान में केवल एक ही चीज़ रहनी चाहिए। कैसे हम समाज की सेवा कर सकते हैं? देश की सेवा के लिए क्या कर सकते हैं? साथ ही केजरीवाल ने संबोधन के दौरान कहा कि जरूरत पड़ने पर अपना सब कुछ देश के लिए कुर्बान करने के लिए तैयार रहना होगा।

APP राष्ट्रीय परिषद में यह सदस्य है शामिल

इस बार पंजाब विधानसभा के मद्देनजर कई नेताओं को राष्ट्रीय परिषद में जगह मिली है जिसने बलजिंदर कौर, अमन अरोरा, हरपाल चीमा, कैप्टन शालिनी सिंह, आदिल खान, डॉ अल्ताफ आलम, महेश बाल्मीकि, सरबजीत कौर, संजय सिंह, प्रीति मेनन, पंकज गुप्ता, राजेन्द्र पाल गौतम, दिनेश मोहनिया, गुलाब सिंह, नीलम यादव, वेन्ज़ी वेगस, इशुदान गांधवी, पृथ्वी रेड्डी, गोपाल इटालिया, भगवंत मान, सुशील गुप्ता और राहुल म्हामरे शामिल है।

 

Related posts

करवा चौथ जोड़ों के लिये रोमांस का माहौल बनाता, जानें और भी मजेदार बातें

Trinath Mishra

अब आज से बचत खाते से हर हफ्ते निकाले जा सकेंगे 50 हजार रुपए

Rahul srivastava

पेट्रोल पंप पर लुटेरों का धावा, दो लोगों को मारी गोली, कैश भी लूटा

Rani Naqvi