December 5, 2023 12:55 am
featured खेल देश

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिली एक बढ़त, तिंरदाज हरविंदर सिंह ने जीता कांस्य पदक

13355 harvinder singh aims for gold in tokyo टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिली एक बढ़त, तिंरदाज हरविंदर सिंह ने जीता कांस्य पदक

भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने कोरियाई किम मिन सु को मात देकर टोक्यो ओलंपिक की पुरुषों की एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इस जीत के बाद भारत के खाते में कुल 13 पदक आ चुके हैं।  

शुक्रवार का दिन भारत के लिए रहा बेहद खास

टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद रहा। सुबह की शुरुआत 18 वर्षीय प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद T64 वर्गीकरण में 2.07 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीतकर की, इसके कुछ ही देर बाद भारत की पहली महिला पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा ने कांस्य पदक जीता। अवनि लेखारा ने यह जीत महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन SH1 वर्गीकरण खेल में हुई। इससे पहले दिन में, मनोज सरकार (MS SL3), तरुण ढिल्लों (MS SL4), सुहास यतिराज (MS SL4), प्रमोद भगत-पलक कोहली (XD SL3-SU5) सभी ने अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस बीच, तीरंदाज हरविंदर सिंह और विशाल चिकारा ने मेन्स रिकर्व इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

तीरंदाज हरविंदर सिंह को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट में लिखा “तीरंदाज हरविंदर सिंह महान कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पदक जीत हुई। ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उस पर गर्व है। उन्हें आने वाले समय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं|”

Related posts

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के अलर्ट के मद्देनजर केंद्र ने सुरक्षा के लिए एनएसजी का जत्था कश्मीर रवाना

Rani Naqvi

9 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

असम यातायात पर पड़ रहा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हिसंक प्रदर्शन का असर

Rani Naqvi