featured देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की घर पर कोरोना वैक्सीन लगाने की एडवाइजरी, अब घर पर ही लग सकेगी वैक्सीन

लखनऊः कोरोना रिकवरी में अव्वल बना यूपी, 24 घंटे में सिर्फ 55 नए केस

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी ख़बर आयी है। जी हां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा, “पिछले 24 घंटे में देश में लगभग 31,000 COVID19 के नए मामले सामने आए हैं।  कोविड मामलों में पहले से अब कमी देखने को मिल रही है।  लेकिन जिस रफ़्तार से हम कमी चाहते हैं, वो अभी नहीं हो पाया है।

यूपी में बचे कोरोना के 420 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज  

कोरोना की दूसरी लहर अभी ख़त्म नहीं हुई है।  मंत्रालय ने आगे कहा कि देश में अभी 3,01,640 लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा है.। देखा जाये तो ये कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है,।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव कहा, “जरूरी है कि हम अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखे।  हम यह भी सुनिश्चित करें की कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लायी जाये।  इसके अलावा 31,000 नए मामले सामने आए हैं वो  केरल और महाराष्ट्र से देखने को मिले हैं।

डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन को इजाजत
बता दें कि  देश में कोरोना के नए मामलों में धीरे- धीरे लगातार गिरावट  देखने को मिल रही है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन को इजाजत दे दी है।

और इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो सेंटर पर नहीं जा सकते हैं। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास इंतजाम करें।

4 घंटे में देश में लगभग 31 हजार लोगों कोरोना का संक्रमित
पिछले 24 घंटे में देश में लगभग 31 हजार लोगों कोरोना का संक्रमित पाये गये, साथ ही 23% आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि लगातार 12वें हफ्ते वीकली पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। यह 3% से भी कम है। देश में रिकवरी रेट 97.8% हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने वैक्सीनेशन को लेकर काफी अच्छा काम किया है।

इस वजह से 18+ आबादी के 66% हिस्से को कोरोना का कम से कम एक डोज लग चुका है। 23% को दोनों डोज लग गए हैं। 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी 100% आबादी को पहला डोज लगा दिया है।

इनमें लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम शामिल हैं। 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 90% से ज्यादा आबादी को पहला डोज लगाया गया है। इनमें दादरा और नगर हवेली, केरल, लद्दाख और उत्तराखंड हैं।

 

 

Related posts

मोहन भागवत ने कहा : कुछ लोग छोटे मुद्दों को बड़ा बना रहे हैं

bharatkhabar

तनिष्क के बाद अब अमेजन के बायकॉट की तैयारी में सोशल मीडिया यूजर्स, जानें क्या है मामला

Trinath Mishra

हम बहादुरी से चुनाव लड़े, राहुल गांधी इस्तीफा क्यों दें: संजय निरुपम

bharatkhabar