featured देश

हरियाणा:  नए साल में पहाड़ दरकने से दर्दनाक हादसा, अब तक 2 लोगों की मौत, 15-20 लोग मलबे में दबे  

WhatsApp Image 2022 01 01 at 2.08.16 PM हरियाणा:  नए साल में पहाड़ दरकने से दर्दनाक हादसा, अब तक 2 लोगों की मौत, 15-20 लोग मलबे में दबे  

हरियाणा के भिवानी जिले में नए साल पर पहाड़ दरकने से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकी अभी भी करीब 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Bhiwani Mining Accident: गाड़ियों पर टूटकर गिरा पहाड़, मलबे में दबे 15-20  लोग, एक शव बरामद - Incident Of A Landslide In A Mining Quarry Took Place In  Haryana Bhiwani | Dailynews

पहाड़ दरकने से दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत

हरियाणा के भिवानी जिले में नए साल पर पहाड़ दरकने से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकी अभी भी करीब 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ दरकने से 8 से 10 वाहन दब गए। इस हादसे में खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई हैं।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने घटनास्थल का जायजा लिया

घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसा भिवानी के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से हुआ। प्रशासनिक अमला राहत कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मौक़े पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने घटनास्थल का जायजा लिया है। अब तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

काफी समय से बंद था खनन का कार्य

वहीं हरियाणा के भिवानी जिले में पहाड़ दरकने से हुए हादसे पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि उन्हें साफ़ नहीं पता है कि इस हादसे में कितने लोग दबे हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को जल्द से जल्द सारी मशीनरी इस्तेमाल कर लोगों को बाहर निकालने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है।  प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगाई गई थी। जिसके बाद गुरुवाट को खनन को फिर से शुरू करने की इजाजत दी गई थी। शुक्रवार से खनन का काम शुरू हो गया था।

Related posts

पहली बार अंग्रेजों को मिला क्रिकेट का विश्व कप, दिलचस्प मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया

bharatkhabar

आप की मुश्किलें बढ़ी, सांसद भगवंत मान पर दर्ज हुआ केस

shipra saxena

हाथरस कांडः सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश, हाईकोर्ट की निगरानी में हो सीबीआई जांच

Trinath Mishra