featured Travel देश

Haj pilgrimage 2022 : कई बदलावों के साथ शुरू हुई हज यात्रा 2022 की आवेदन प्रक्रिया, जानिए किन नियमों का रखना होगा ध्यान

हज यात्रा को लेकर सउदी अरब सरकार का बड़ा फैसला

Haj pilgrimage 2022 ।। हज यात्रा 2022 की आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार 1 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है। नए नियमों के तहत इस बार आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। साथ ही सरकार ने आवेदन करने के लिए मोबाइल ऐप भी बनाया है। जिससे लोग आसानी से आवेदन कर सकेंगे। हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2022 रखी गई है।

इसी के साथ ही इस बार हज यात्रा 2022 में कई नियमों बदलाव किया गया है। 

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नाविक ने की घोषणा

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नाविक ने नए नियमों में सुधार नई सुविधाओं के साथ हज यात्रा 2022 की घोषणा की है। इसी के साथ ही आज यानी 1 नवंबर 2021 से हज यात्रा 2022 की ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

स्वदेशी सामान को ले जा सकते हैं साथ

हज यात्री इस बार अपने साथ स्वदेशी सामान ले जा सकते हैं। हालांकि इससे पहले यात्रियों को यात्रा पर सऊदी अरब से ही सभी छोटी बड़ी चीजें खरीदनी पड़ती थी। जैसे चादर तकिया, तौलिया, छतरी और अन्य जरूरत के सामान खरीदने पड़ते थे। 

लेकिन इस बार यात्रियों को भारत से सामान ले जाने की इजाजत दे दी गई।

भारत और सऊदी अरब सरकार के नियमों के अनुसार होगी चयन प्रक्रिया

हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज की अनिवार्यता के साथ भारत और सऊदी अरब इस सरकार द्वारा हज यात्रा 2022 को लेकर किए गए मानकों के आधार पर की जाएगी। वहीं हज यात्रियों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए मोबाइल ऐप को अपग्रेड किया गया है।

हज ऐप इन योर हैंड

हज यात्रा के आवेदन के लिए बनाए गए मोबाइल एप टैगलाइन ‘हज ऐप इन योर हैंड’ रखी गई है। साथ ही हज यात्रा 2022 की आवेदन प्रक्रिया को एक वीडियो के माध्यम से समझाया गया है।

 

Related posts

उत्तराखंडःधाविका कुमारी गरिमा जोशी के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी-त्रिवेन्द्र सिंह रावत

mahesh yadav

ओवैसी का केंद्र सरकार पर तंज- म्यांमार में फंसे हिंदुओं को निकाल लाओ

Pradeep sharma

Breaking News