featured देश

जनरल एमएम नरवणे होंगे नए CDS, जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी सरकार?

133821 dvemnwvass 1577779685 जनरल एमएम नरवणे होंगे नए CDS, जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी सरकार?

8 दिसंबर को हुए बड़े हादसे में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। जिसके बाद से अब नए CDS को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार जल्द ही अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

Manoj Mukund Naravane Conferred Honorary Rank Of General In Nepal - Nepal:  सेना प्रमुख नरवणे को मानद उपाधि से सम्मानित किया | Patrika News

नए CDS की रेस में सबसे आगे जनरल एमएम नरवणे

8 दिसंबर को हुए बड़े हादसे में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। जिसके बाद से अब नए CDS को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार जल्द ही अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस पद के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सबसे आगे चल रहे हैं। सीनियॉरिटी के हिसाब से जनरल एमएम नरवणे की दावेदारी सबसे मजबूत दिख रही है।

तीनों सेनाओं के चीफ प्रबल दावेदार

देखा जाए तो तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के चीफ इसके प्रबल दावेदार हैं। जनरल नरवणे पांच महीने में सेनाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एक छोटा पैनल तैयार करेगी जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडर शामिल होंगे। अगले दो से तीन दिनों में तीनों सेनाओं की सिफारिशों के आधार पर पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे जनरल नरवणे

जनरल नरवणे अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नरवणे को उनके समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख गतिरोध से निपटने के लिए शीर्ष पद पर नियुक्त करने की संभावना अधिक है। हालांकि डिफेंस एक्सपर्ट इस बात पर भी जोर देते हैं कि यह केंद्र सरकार तय करेगी कि कौन बिपिन रावत के बाद खाली हुए पद पर नियुक्त होगा। उसके अपने मानक होंगे।

कौन हैं जनरल मनोज मुकुंद नरवणे?

जनरल नरवणे मौजूदा समय में सेना प्रमुख हैं। सेना में अपने 4 दशक के कार्यकाल में नरवणे ने कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला है। इसके पहले वो सेना के उत्तरी कमांड के प्रमुख थे। नरवणे श्रीलंका में 1987 के दौरान चलाए गए ऑपरेशन पवन में पीस कीपिंग फोर्स का हिस्सा रह चुके हैं। जनरल एमएम नरवणे ने 1 सितंबर को भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने कश्मीर से लेकर नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अपनी तैनाती के दौरान आतंकी गतिविधियों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है।

Related posts

आज बसंत पंचमी पर करे मां सरस्वती की पूजा, यहां जाने शुभ मुहूर्त और विधि

Rahul

फिल्म के बाद भी दिखी जाह्नवी और ईशान की दोस्ती, ये रहा है सबूत

mohini kushwaha

जल्दी पढ़ें ये खबर और जानें की 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा…

shipra saxena