featured देश

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया भारत बंद, पंजाब-हरियाणा में सैकड़ों हाईवे जाम

कृषि कानूनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया भारत बंद, पंजाब-हरियाणा में सैकड़ों हाईवे जाम

केंद्रीय कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग को लेकर किसानों ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। किसान आंदोलन व किसान आज यानी सोमवार को सैकड़ों की संख्या में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्ग व प्रमुख राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया है।

पंजाब हरियाणा में बुरी तरह प्रभावित हो सकता है यातायात

किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान से पंजाब हरियाणा में यातायात बुरी तरीके से प्रभावित हो सकता है और कुछ घंटे तक बाधित होने की संभावना है क्योंकि किसान, खेत मजदूर, कमीशन एजेंट, ट्रेड और कर्मचारी संघ और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आज शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैठे रहेंगे।

साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी ट्रकों को पंजाब-हरियाणा राजमार्गों के प्रमुख लिंक रोड पर खड़ा कर दिया है और सड़क पर बैठ गए है।

प्रशासन ने किया पुलिस बल को अलर्ट

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल देखे जा सकते हैं। साथ ही कई जगहों पर पुलिस ट्रैफिक डायवर्ट किया, क्योंकि किसानों ने हाइवे जाम कर दिया है।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मिली छूट

हालांकि अभी तक राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है किसानों की इस देशव्यापी बंद में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को छूट दी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने ये कहा

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि हरियाणा में व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस बंदोबस्त के तहत व्यवस्थाओं का प्राथमिक उद्देश्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। हिंसा को रोकना व यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाए रखना है।

 

Related posts

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, UK में 15 दिनों तक रहेगी सख्ती, ध्यान रखें इन नियमों को

Trinath Mishra

सुकमा हमले में शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का बीड़ा उठाएंगे गौतम गंभीर

shipra saxena

झारखण्ड में मॉब लिंचिंग पर राहुल का आरोप: खामोशी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही

bharatkhabar