दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को 2017 से हत्या और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति की आयु 40 वर्ष है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के लोनी के पास स्थित पूजा कॉलोनी के निवासी के रूप में की गई है। जिसका नाम आबिद उर्फ काला है।
विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के बयान के मुताबिक मार्च 2017 में कृष्णा नगर निवासी विनीत जैन को डॉ.हेडगेवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां गर्दन के पास गोली लगने की वजह से मृत्यु हो गई थी।
जिसके बाद शाहदरा की गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने अपने बयान में आगे बताया है कि “मामले की जांच के दौरान मेरठ के पास खिवाई निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जिसका शाहिद था। वही दूसरा आरोपी फरार था।
इसके अतिरिक्त आबिद उर्फ काला को अदालत ने अपराधी घोषित किया गया था।
पुलिस आयुक्त के बयान के मुताबिक, आबिद से जुड़ी विशेष जानकारी हासिल हुई थी उसके बाद भी निगरानी के बाद उसे पकड़ा गया।
रविंद्र यादव ने पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह लोनी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता है। वह आरोपी शाहिद को जानता था। पूछताछ के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि मृतक व्यक्ति का गांव भी खिवाई था।