December 9, 2023 3:01 am
featured देश

अब जेलर सुपरिंटेंडेंट के साथ सत्येंद्र जैन का वीडियो हुआ वायरल, BJP ने किया शेयर

अब जेलर सुपरिंटेंडेंट के साथ सत्येंद्र जैन का वीडियो हुआ वायरल, BJP ने किया शेयर

 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल से एक और नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े

26 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

 

 

BJP नेता हरीश खुराना ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा- लो जी नया वीडियो ईमानदार मंत्री जैन का। जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे हाजिरी देते जेल सुपरिटेंडेंट।

यहां देखें ट्वीट

 

 

शेयर किया गया वीडियो 12 सिंतबर, 2022 का है। इसमें दिख रहा है कि जैन तीन लोगों के साथ बैठें हैं। कुछ देर बाद तीनों उठकर चले जाते हैं और जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार वहां आते हैं और कुर्सी पर बैठ जाते हैं। इस दौरान जैन बेड पर लेटे रहते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो रही है।

 

 

सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे 10 दिन पहले यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

 

Related posts

मोहन भागवत के बयान पर तोगड़िया का हमला कहा चुनाव के समय याद आए राम

mahesh yadav

गंगा को निर्मल करने के लिए उमा ने मांगा इतना लंबा वक्त

Rani Naqvi

Aaj Ka Rashifal: 28 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Rahul