भारत में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। विदेश से भारत लौटी एयर इंडिया के विमान में 125 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट में 125 यात्री निकले कोरोना पॉजिटव
भारत में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। विदेश से भारत लौटी एयर इंडिया के विमान में 125 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से सरकार की टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है। इटली से अमृतसर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय चार्टर फ्लाइट में कोरोना का ये विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 179 यात्री मौजूद थे।
160 यात्रियों का किया गया था कोरोना टेस्ट
वहीं इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों की तादाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इटली जोखिम वाले देशों में से एक है, तो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 160 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 125 कोरोना संक्रमित पाए गए। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे अमृतसर हवाईअड्डे पर इटली से उतरे चार्टर विमान यूयू-661 में कुल 179 यात्री सवार थे।